Lingastakam with lyrics - Pujya Rameshbhai Oza

preview_player
Показать описание
#Lordshiva #lingastakam #Rameshbhaioza
Lingashtakam ( लिङ्गाष्टकम्) is a popular 8-canto hymn chanted during the worship of Lord Shiva in front of the shiv lingam.
लिंगाष्टकम/Lingashtakam
ब्रह्ममुरारिसुरार्चितलिङ्गम् निर्मलभासितशोभितलिङ्गम् ।
जन्मजदुःखविनाशकलिङ्गम् तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥१॥
उस सदाशिवलिंगको मैं प्रणाम करता हूं जो शाश्वत शिव है, जिनकी अर्चना स्वयं ब्रह्मा, विष्णु और अन्य देवता करते हैं, जो निर्मल, सुशोभित है और जो जन्मके दुखोंका विनाश करती है |

देवमुनिप्रवरार्चितलिङ्गम् कामदहम् करुणाकरलिङ्गम् ।
रावणदर्पविनाशनलिङ्गम् तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥२॥
उस शाश्वत एवं करुणाकर सदाशिवलिंगको मैं प्रणाम करता हूं जिनकी अर्चना देवता, ऋषि-मुनि करते हैं, जिन्होंने कामदेवका दहन किया एवं जिन्होंने रावणके अहंकारको नष्ट किया |

सर्वसुगन्धिसुलेपितलिङ्गम् बुद्धिविवर्धनकारणलिङ्गम् ।
सिद्धसुरासुरवन्दितलिङ्गम् तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥३॥
उन सदाशिवलिंगको प्रणाम करता हूं जो सदैव सुगंधमय, सुलेपित, बुधिवर्धक, सिद्धों, सुरों, असुरोंद्वारा पूजित है|

कनकमहामणिभूषितलिङ्गम् फणिपतिवेष्टितशोभितलिङ्गम् ।
दक्षसुयज्ञविनाशनलिङ्गम् तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥४॥
उस सदशिवलिंगको प्रणाम करता हूं जो स्वर्ण तथा महामणिसे भूषित है, सर्पराजद्वारा शोभित होनेके कारण दैदीप्यमान है, दक्षयज्ञको विनाश करनेवाला है |

कुङ्कुमचन्दनलेपितलिङ्गम् पङ्कजहारसुशोभितलिङ्गम् ।
सञ्चितपापविनाशनलिङ्गम् तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥५॥
उस सदशिवलिंगको प्रणाम करता हूं जो कुकुंम, चंदनके लेपसे सुशोभित, कमलोंके हारसे सुसज्जित, संचित पापोंके विनाशक है |

देवगणार्चितसेवितलिङ्गम् भावैर्भक्तिभिरेव च लिङ्गम् ।
दिनकरकोटिप्रभाकरलिङ्गम् तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥६॥
उस सदशिवलिंगको प्रणाम करता हूं जो देवगणोंद्वारा अर्चित, सेवित है, जिसे भाव और भक्तिसे प्राप्त किया जा सकता है एवं जो करोडों सूर्यके सामान प्रकाशवान है |

अष्टदलोपरिवेष्टितलिङ्गम् सर्वसमुद्भवकारणलिङ्गम् ।
अष्टदरिद्रविनाशितलिङ्गम् तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥७॥
उस सदशिवलिंगको प्रणाम करता हूं जो अष्टदलसे परिवेष्टित, समस्त जगतकी उत्पतिका कारण, अष्ट दरिद्रका नाशक है |

सुरगुरुसुरवरपूजितलिङ्गम् सुरवनपुष्पसदार्चितलिङ्गम् ।
परात्परं परमात्मकलिङ्गम् तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥८॥
उस सदशिवलिंगको प्रणाम करता हूं ओ देवताओंके गुरुद्वारा, श्रेष्ठ देवताओंद्वारा एवं देवों के वनके पुष्पद्वारा पूजित है, जो परात्पर, परमात्म स्वरूपी लिंग है |

लिङ्गाष्टकमिदं पुण्यं यः पठेत् शिवसन्निधौ ।
शिवलोकमवाप्नोति शिवेन सह मोदते ॥
जो इस पवित्र लिंगाष्टकको पढता है शिवके सान्निध्यको, शिव लोकको प्राप्त कर शिवके साथ प्रसन्नताको प्राप्त होता है |
Рекомендации по теме
Комментарии
Автор

मेरी उम्र लगभग 28 साल है और 8 महीने से में बजरंग बाण का पाठ करता हूँ। और मेरा मनोबल भी बड़ता ह और बिगडे काम भी बन गये। लेकिन जब से आप की अवाज सुनी है। lingastkam ka path करने का मन हो रहा है। आज कल बीना सुने मुझे नींद ही नही आती हैं। मेने अपने जीवन में ईतनी मधुरं आवज नही सुनी, आज से पहले।

adityarajput
Автор

Comment Karke ja rahi hun jab jab mere comment per like Milega tab tab main yah bhajan sunaiye

MamtaGupta-rzpz
Автор

आपकी आवाज में कोई भी भजन सुनकर आंसू आ जाते हैं, आपकी आवाज अंतर्मन को छू जाती है।कोटि-कोटि प्रणाम

kailashbadoni
Автор

महादेव जेसा और कोई दूसरा दयालू कोई नही हर हर महादेव

anandtiwari
Автор

बिना भाव के गाये भजन, स्त्रोत आत्मा को नही छूते, आपकी वाणी आत्मा को स्पर्श करती है क्योंकि आपके अंदर भाव है। सादर प्रणाम

chunmun
Автор

इस दुनिया के असली सिंगर तो आप है 🙏🏼🙏🏼 मेरी लाइफ में पहली बार ऐसा धुन सुनी menai

NarendraSingh-cbjb
Автор

कितने लोग ऐंसे सनातनी भक्त हैं, जिनके इन भजन और भक्ति गीत सुनते ही आंखों से आंसू बहने लगते हैं।
🙏🌙 महादेव 🔱🏔️ केदारनाथ 🛕🚩

himalayanbhaiji
Автор

आंखो को बंद करके इस पाठ सुनते हुए खुद को बाबा के किसी धाम में होने का अनुभव कीजिए। मैं बाबा विश्वनाथ के प्रांगण में खुद को अनुभव कर रही हूं।आंखो से आंसू आ जा रहा है। रोम रोम पुलकित हो जाता हैं। आंखो खोलने की इच्छा नहीं होती।
बस मन करता है भजन सुनते रहूं।❤
हे महादेव कृपा कीजिए 😭

shobhasinha
Автор

जितना बढ़िया आपने गाया है ।
उतना बढ़िया लिंगाष्टक शायद ही किसी और गायक ने गाया हो। मन प्रसन्न हो जाता है।

DrManjulJoshiAstrology
Автор

लिंगाष्टक कानों में पड़ते ही मन प्रेम से भर जाता है।कितना मधुर है। 🙏

sandhyasaranable
Автор

आपकी आवाज में वह जादु है जो भी सुनता है उसका अंग रोमांचित होता हैं। हम आप के भजन सुनते हैं और गुन गुनगुनाते है।

laxmikantpujari
Автор

बहुत भोले है हमारे भोलेनाथ, बस इनको पकड़े रहो फर्श से अर्श तक पहुंचा देंगे।

himanshushukla
Автор

पूज्य संत श्री रमेश भाई ओझा देश के महान संत हैं.
हर हर महादेव

PawanKumar-dnky
Автор

🙏🌹🌹ऊँ नमःशिवाय हर हर महादेव, जय हो श्री भोलेभंडारी की जय श्री महाकाल 💐💐🙏

sumitnaik
Автор

नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय
भस्माङ्गरागाय महेश्वराय ।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय
तस्मै नकाराय नमः शिवाय
हर_हर_महादेव 🙏🙏

subhashjha
Автор

आपको सुनकर ऐसा लगता है जैसे भगवान शिव ने आपको इसके लिए ही आवाज दी है।

kamalkantsharma
Автор

आपकी आवाज...
जैसे रेगिस्तान में पानी की एक बूंद जीवनदान देती हैं वैसे ही मेरे जीवन मे भी भक्ति रूपी संसार मे हैं।

KomalSharma-nbqk
Автор

कुंकुम चंन्दन लेपित लिंगं ||
पङ्कजहार सुशोभित लिंगं ||
सञ्चित पाप विनाशन लिंगं ||
तत्प्रणमामि सदा शिव लिंगं ||

bhaveshbhaiparmar
Автор

अद्भुत:- जितना प्रिय यह स्त्रोत है, उतनी ही मनमोहक आपकी आवाज़ है।। आपको बार बार प्रणाम 👏👏

mithleshlodha
Автор

मैं आपकी भूरि-भूरि प्रशंसा करता हूँ क्योंकि आपकी आत्मीय वाणी ने दैवीय लिंगाष्टकम को अद्वितीय बना दिया है ।जो इस लिंगाष्टकम को सुनेगा, मुझे नहीं लगता कि वो दूसरी आवाज को पसंद करेगा।
जय श्री रामेश्वरम🙏

Alkabeer