Background of Emergency (Constitutional History of 1971-1975) I @vikasdivyakirti

preview_player
Показать описание
प्रिय व्यूअर्स,

24 अप्रैल को हमने डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो शेयर किया था जिसका शीर्षक था : "संविधान का बेसिक स्ट्रक्चर और केशवानंद भारती केस"। इस वीडियो में संविधान के अनुच्छेदों तथा सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों से जुड़ी कुछ मुश्किल अवधारणाएँ और चर्चाएँ थीं, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से व्यूअर्स की प्रतिक्रियाएँ बेहद सकारात्मक रहीं। हज़ारों व्यूअर्स ने निवेदन किया कि वे इसी तरह के अन्य वीडियो भी देखना चाहते हैं। इन उत्साहजनक प्रतिक्रियाओं को देखते हुए विकास सर ने तय किया है कि वे स्कूल, कॉलेज व कोचिंग संस्थान पुनः खुलने तक लगभग हर 8-10 दिनों में किसी न किसी विषय पर आपके साथ वीडियो शेयर करते रहेंगे।

आज के वीडियो का शीर्षक है : इमरजेंसी की पृष्ठभूमि (1971-75 का संवैधानिक इतिहास)। इसमें 1971 से 1975 तक की वे सारी स्थितियाँ रेखांकित की गई हैं जिन्होंने देश को इमरजेंसी की ओर धकेला। साथ ही, इसमें संविधान के 24वें संशोधन से 39वें संशोधन तक की संवैधानिक विकास-यात्रा पर भी पर्याप्त चर्चा की गई है। कोशिश की गई है कि उस समय की परिस्थितियों के साथ रोचक संबंध स्थापित करते हुए संपूर्ण विकास-क्रम समझाया जाए ताकि पढ़ाई की यह प्रक्रिया रोमांचक हो, बोझिल नहीं।

उम्मीद है कि यह वीडियो देखकर आपकी बहुत सारी जिज्ञासाएँ संतुष्ट होंगी और बहुत कुछ नया जानने की भूख भी पैदा होगी। कृपया कमेंट्स के माध्यम से अपनी राय और सुझाव ज़रूर दीजियेगा ताकि हम विकास सर को आपकी रुचि के टॉपिक्स की जानकारी दे सकें।

𝐓𝐨 𝐛𝐮𝐲 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐢 𝐋𝐢𝐭𝐞𝐫𝐚𝐭𝐮𝐫𝐞 𝐚𝐧𝐝 𝐈𝐀𝐒 𝐏𝐫𝐞𝐥𝐢𝐦𝐬 𝐏𝐞𝐧𝐝𝐫𝐢𝐯𝐞 𝐂𝐨𝐮𝐫𝐬𝐞𝐬 𝐂𝐥𝐢𝐜𝐤 𝐨𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐠𝐢𝐯𝐞𝐧 𝐥𝐢𝐧𝐤𝐬:

👉 To 𝐛𝐮𝐲 𝐭𝐡𝐢𝐬 𝐜𝐨𝐮𝐫𝐬𝐞 call us: 9319290700/9319290701/9319290702

=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵
𝐅𝐨𝐫 𝐕𝐢𝐝𝐞𝐨 𝐮𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞𝐬 𝐟𝐨𝐥𝐥𝐨𝐰 𝐮𝐬 𝐚𝐭 -------

=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵

=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵
"परीक्षा की तैयारी में सहायक सामग्री, free online videos, current affairs for Hindi medium"

👉 𝐋𝐢𝐧𝐤𝐬 𝐨𝐟 𝐘𝐨𝐮𝐓𝐮𝐛𝐞 𝐏𝐥𝐚𝐲𝐥𝐢𝐬𝐭𝐬-

💬 WhatsApp करें: अपडेट लें, नंबर है-- 920588 5192

#BackgroundofEmergency #DrishtiIAS #VikasDivyakirti
Рекомендации по теме
Комментарии
Автор

जुड़ें ऑनलाइन पढ़ाई के सर्वश्रेष्ठ प्लेटफॉर्म से और करें अपनी तैयारी की शुरुआत।

इस लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें दृष्टि लर्निंग ऐप :

DrishtiIASvideos
Автор

सर मैं प्रयागराज बैच का विद्यार्थी हुँ आपको हमेशा देख और सुन के एक सुखद अनुभूति होती है
सर आप विवेकानंद के दूसरे अवतार है, आप सर हम सबके प्रेरणा के स्रोत है ।सर समान नागरिक संहिता और शाहबानो केस पर एक क्लास लीजिये

niteeshpandey
Автор

सबने हैं मानी आप मै ज्ञान हैं अपार
जैसे सरस्वती का हो सीधा आशीर्वाद
ज्ञान को फेलाया जाए, अंधकार मिटाया जाए
इतिहास के पन्ने की, धूल को हटाया जाए
इस भारत को एक " दिव्य विकास " दिया जाए

abhishekthakur
Автор

ओशो के बाद आप दूसरे व्यक्ति हैं जिन्हें मैं बिना ऊब के सुनता हूं।
धन्यवाद, प्रणाम

nixolempia
Автор

सर पता ही नहीं चला कब क्लास पुरी हो गई बहुत अच्छा लगा है लगातार लेकर आए ऐसी क्लास। मैं लगभग दो बार देख चुका हूं इस क्लास को बहुत ज्ञान भरा हुआ इस क्लास में शायद2-3 बार देखने पर पुरा रश ले पाए।। धन्यवाद।।

gamechangerchoudhary
Автор

लंबा नहीं है सर बहुत छोटा है अभी तो और सुनने का मन था। ऐसी पढ़ाई पढ़ने का आनंद ही कुछ और है। सही कहा आपने डूब कर पढ़ने का अलग ही मज़ा है।

AmitKumar-fpiu
Автор

इतनी लंबी क्लास में जो अत्यंत महत्वपूर्ण जो की प्रत्येक देशवासी को पता भी होनी चाहिए वो बातें और घटनाएं आपने बताई, इस संबंध में मै यह नहीं कह रहा हूं कि क्या गलत है और क्या सही लेकिन
वास्तव में यह 3 घंटे कैसे निकले पता ही नहीं चला और यह मेरा मानना है कि विकसित भारत को एक नई दिशा देने में आप जैसे गुरुजनों और महान लोगों की बेहद जरूरत हैं,
ऐसी ही उम्मीदों और भावनाओं के साथ मै
आयुष सेर
त्याग व बलिदान की भूमि चित्तौड़गढ़ से...!

AyushRegar-qvhy
Автор

सर मैं एम.ए ( इतिहास) का छात्र हूं। मेरा लघु शोध का विषय **आपातकाल 1975** हैं। मैं आपकी वीडियो से मिली महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आभार व्यक्त करता हूं। बहुत बहुत शुक्रिया सर 👏

ansarkhan
Автор

मैंने चैनल को सब्सक्राइब किया हुआ है। रात को सोने के लिए लेटा तो सोचा यूट्यूब पर कुछ सुनते हैं। यह वीडियो सामने आया। जब इसे सुनना शुरू किया तो अंत तक सुनने से अपने आप को रोक नहीं सका। संयोग से 1971 में नौकरी लग गई थी और यह सारी घटनाएं सामने से गुजरी थीं। आपने बड़े ही रोचक तरीके से तथ्यों और गंभीरता के साथ पूरी घटनाओं का विवरण दिया है। ऐसी जानकारियां भी दी हैं जो पढ़ाते समय आमतौर से इग्नोर कर दी जाती हैं। परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। अन्य लोगों को भी अपनी जानकारी बढ़ाने के लिए इस वीडियो को देखना चाहिए।

kpsinghgurjar
Автор

सर, सिविल सेवा से मेरा दूर-दूर तक कोई सम्बंध नहीं है, फिर भी आपके सभी वीडियो मैं पुरे लगन से देखता हूँ। कारण - नए विषयो पर ज्ञान और आपकी अदभुत,
रोचक व्याख्या की शैली। Thank u Sir.

avinashmishra
Автор

सर इस क्लास को मै तीसरी बार देख रहा हु और इसको सझने की कोशिस कर रहा हु, बहुत ही अच्छे तरह से आप समझाते है। सर मेरा इच्छा है कि आपको शिक्षा के क्षेत्र में आपको भारत सरकार की तरफ से भारत रत्न मिलना चाहिए ❤❤

Komal.
Автор

It's a better script than a Bollywood movie!🙏

saritprajnasahu
Автор

आप हॉलीवुड की मूवी 1मिनट फॉरवर्ड करके समझ सकते हैं पर सर के वीडियो को 10 सेकंड भी फॉरवर्ड किया तो समझ नहीं आएगा हर एक सेकंड में महत्वपूर्ण जानकारी होती है। वीडियो देखते समय टाइम का पता ही नहीं चलता। अद्भुत अकल्पनीय शानदार

LuciferBigB
Автор

सर क्लास बिल्कुल भी लंबी नहीं लगी । आपके समझाने का तरीका इतना प्रभावित करता है कि लगता है जैसे अभी अभी बताना शुरू किया है।अगर संभव हो सके तो अगला वीडियो जल्द ही लाये। इस क्लास के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

gopalsingh
Автор

विकास जी
आपको मेरा सादर नमन ।
आपको जब से सुनना शुरू किया है, हर दिन सुनती हूँ । आपको सुनना ऐसी अनुभूति है जिसे व्यक्त नहीं किया जा सकता । विषय पर आपकी पकड़, समझाने का तरीक़ा, आपकी भंगिमा, आपका लहज़ा लाजवाब है । यदि शिक्षकों का भी कोई नोबेल पुरस्कार होता तो आप ही उसके सच्चे हक़दार होंगे ।आप मेरे बच्चों के समवयस्क हैं किंतु ज्ञानी की उम्र मायने नहीं रखती । मैं हृदय से आपको प्रणाम करती हूँ ।
यशस्वी तो आप हैं ही, ईश्वर आपको शतायु करें और आप यूँ ही ज्ञान का प्रचार, प्रसार करते रहें।

meenasangal
Автор

बहुत ही लाजवाब सर।
मैं किसी exam की तैयारी तो नही करता लेकिन ज्ञान प्राप्ति के लिए आपको सुनता हूं। मेरे जैसे कई लोग हैं जो सिर्फ ज्ञान के लिए आपको सुनते हैं। इसलिए आपसे निवेदन है कि इस प्रकार के राजनीतिक एवम् ऐतिहासिक विषयों पर भी वीडियो बनाते रहें।

subodhchamoli
Автор

सर आपके अध्यापन शैली के बारे में कुछ कह नही पाता निःशब्द हु क्योकि जब भी कोई शब्द कहने जाऊ तो दूसरा शब्द उसको निक्षेपित पर देता है इसीलिए निःशब्द हु सर जितनी भी प्रसंशा की जाए कम है ।।।
शाहबानो केस पर एक क्लास हो जाये सर🙏🙏🙏

gauravsonkar
Автор

आदरणीय गुरुजी सादर प्रणाम
ये वीडियो लेक्चर इतने रोचक है कि मै इसको एक बार में ही बिना पॉज किए देखता हूं और आपके के कारण ही लॉक डाउन में जो आंनद मिल रहा है इसकी कल्पना करना संभव ही नहीं था । अतः आप इस चिंता से विमुक्त रहें कि लेक्चर लंबा हो रहा है ।
धन्यवाद्

pktripathi
Автор

July mein kaun kaun new video dekh raha hai

legend.
Автор

सर मैं अपनी अभी तक की तजुर्बा के साथ कह सकता हूं कि मैंने अभी तक बहुत से शिक्षकों से ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ा है लेकिन आपकी बात ही अलग है मतलब जब भी आपका वीडियो देखता हूं तो हर एक शब्द इतना अच्छा और गहराई में समझ आता हैं और आगे और जानने की इच्छा बनती है । और अधिक जानकारी के लिए आपका सब वीडियो देखता हूं। सर मैं यह भी कहना चाहता हूं कि मैं अभी UPSC का तैयारी कर रहा हूं अगले साल के लिए तो सर उसके लिए आपका वीडियो प्रेरणादायक है।

इसलिए मैं तहे दिल से आपका और आपकी दृष्टि टीम को धन्यवाद करता हूं ।
@DristiIASvideo

ADSeries