Azharuddin Zahiruddin Quazi, Rank 315 (UPSC-2019)

preview_player
Показать описание
#UPSCMock #Interview #IASInterview

अज़हरुद्दीन ज़हीरुद्दीन काज़ी को अपने पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली और संघर्ष का सिरा बैंक की नौकरी से जा जुड़ा। बैंक मैनेज़र के पद पर अज़हरुद्दीन वर्षों नौकरी करते रहे। फिर एक दिन अज़हरुद्दीन ने अपनी सुरक्षा का घेरा तोड़ा और नई सफलता के लिये खुद को तैयार किया। बैंक की नौकरी छोड़ दी और सिविल सेवा की तैयारी में पूरी ताकत झोंक दी। सफलता की इस ज़िद का एक ही परिणाम होना था। अज़हरुद्दीन को अपनी मंज़िल मिली और उन्होंने 2019 की यूपीएससी परीक्षा में 315वीं रैंक के साथ सफलता हासिल की है।

उन्होंने दृष्टि संस्थान में जो मॉक इंटरव्यू दिया था उसे दृष्टि आई.ए.एस चैनल पर अपलोड किया गया है ताकि यूपीएससी के सभी अभ्यर्थियों को लाभ मिल सके। इस वीडियो के जरिये अभ्यर्थी इंटरव्यू की प्रक्रिया को समझ पाएंगे और अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा कर सफलता की मजबूत दावेदारी पेश कर सकेंगे। मॉक इंटरव्यू प्लेलिस्ट में हम समय-समय पर कई सफल विद्यार्थियों के वीडियोज़ अपलोड करेंगे।

हम दृष्टि परिवार की ओर से अज़हरुद्दीन को एक सफल और सार्थक कॅरियर के लिये असीम शुभकामनाएँ देते हैं।

=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵
प्रिलिम्स प्रैक्टिस सीरीज़ की पुस्तकें खरीदने के लिये निम्नलिखित लिंक्स का प्रयोग करें:

1) संपूर्ण सेट एक साथ (15% छूट व फ्री डिलीवरी की सुविधा के साथ)

2) भारतीय संविधान व राजव्यवस्था

3) भारतीय इतिहास एवं कला-संस्कृति

4) भूगोल एवं पर्यावरण-पारिस्थितिकी

5) भारतीय अर्थव्यवस्था

6) सामान्य विज्ञान एवं विज्ञान-प्रौद्योगिकी

7) भारत-2020, बजट, आर्थिक सर्वेक्षण एवं करेंट अफेयर्स
=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵

𝐓𝐨 𝐛𝐮𝐲 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐢 𝐋𝐢𝐭𝐞𝐫𝐚𝐭𝐮𝐫𝐞 𝐚𝐧𝐝 𝐈𝐀𝐒 𝐏𝐫𝐞𝐥𝐢𝐦𝐬 𝐏𝐞𝐧𝐝𝐫𝐢𝐯𝐞 𝐂𝐨𝐮𝐫𝐬𝐞𝐬 𝐂𝐥𝐢𝐜𝐤 𝐨𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐠𝐢𝐯𝐞𝐧 𝐥𝐢𝐧𝐤𝐬:

👉 To 𝐛𝐮𝐲 𝐭𝐡𝐢𝐬 𝐜𝐨𝐮𝐫𝐬𝐞 call us: 9319290700/9319290701/9319290702

=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵

𝐅𝐨𝐫 𝐕𝐢𝐝𝐞𝐨 𝐮𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞𝐬 𝐟𝐨𝐥𝐥𝐨𝐰 𝐮𝐬 𝐚𝐭 -------

=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵=̵
👉 𝐋𝐢𝐧𝐤𝐬 𝐨𝐟 𝐘𝐨𝐮𝐓𝐮𝐛𝐞 𝐏𝐥𝐚𝐲𝐥𝐢𝐬𝐭𝐬-

💬 𝐖𝐡𝐚𝐭𝐬𝐀𝐩𝐩 करें: अपडेट लें, नंबर है-- 920588 5192
Рекомендации по теме
Комментарии
Автор

👉 ‼ हज़ार बर्क़ गिरे लाख आँधियाँ उट्ठें ‼ 👈
‼ वो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं। ‼

साहिर का यह शेर हर उस मौके पर याद आता है, जब दुश्वारियों के बीच सफलता का कोई फूल खिलता है। इंतज़ार मानवीय स्वभाव को परखने की एक कठिन कसौटी है। कौन सफल होने की इच्छा नहीं रखता, पर सबमें धैर्य का बल नहीं होता। थोड़े समय के विराम में ही हम अधीर होने लगते हैं और यह मानकर राह बदल लेते हैं कि मंज़िल हमारी किस्मत में नहीं है। कुछ मुट्ठी भर लोग इसके अपवाद होते हैं। वो राह नहीं बदलते बल्कि अपनी बारी का इंतज़ार करते हैं। और फिर नई राह बनाते हैं। सफलता की राह।

एक दशक का इंतज़ार किया अज़हरुद्दीन ने। पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली और संघर्ष का सिरा बैंक की नौकरी से जा जुड़ा।मैनेज़र के पद पर वर्षों नौकरी करते रहे। जितने समय में लोग पहले सफर को भूल कर नई यात्रा में रम जाते हैं, अज़हरुद्दीन की नज़रें अपनी शुरुआत पर टिकी थीं। वो पूरी ईमानदारी से अपने पेशेवर दायित्व को निभा रहे थे पर साथ ही उस सपने को भी जिंदा रखा था, जिसे वो पूरा करना चाहते थे।

फिर एक दिन अज़हरुद्दीन ने अपनी सुरक्षा का घेरा तोड़ा और नई सफलता के लिये खुद को तैयार किया। अब, अज़हरुद्दीन ने बैंक की नौकरी छोड़ दी और सिविल सेवा की तैयारी में पूरी ताकत झोंक दी। सफलता की इस ज़िद का एक ही परिणाम होना था। अज़हरुद्दीन ज़हीरुद्दीन काज़ी को अपनी मंज़िल मिली और वो सिविल सेवा के लिये चुन लिये गए। अज़हरुद्दीन हम सब के लिये एक प्रेरणा हैं। आपको बहुत शुभकामनाएँ, अज़हरुद्दीन।

DrishtiIASvideos
Автор

मुझे तो इंटरव्यू सूनने में पसीना आगया मुबारक हो ‌‌ azaruddin भाई

azimullahazim
Автор

जितनी बार बीखरा हु
दुगनी रफ्तार से निखरा हु

सर आपका ज्ञान सच मे सराहनीय है
☺️☺️

saurabhjoshi
Автор

मैंने आज तक इतना शानदार साक्षात्कार नहीं देखा।

बहुत बहुत शुभकामनाएं 💐💐💐

yashclassesmirzapur
Автор

वेसे तो मुझे मुस्लिम सब्द नही रखना चाहिए लेकिन फिर भी ये देख कर अच्छा लगा कि मुस्लिम भी ..is... ips...
की तईयारी करते है और इतने कॉन्फिडेंस से जवाब भी देते है
आज तक तो सिर्फ हमने मुस्लिमो को राजनेतिक पार्टियों का मोहरा बनते ही देखा है(क्यों कि मुस्लिमो में साक्षरता की कमी है) में भगवान से प्राथना करुंग की ये भाई आईएस आईपीएस कुछ बने जिससे मुस्लिमो में भी बच्चों को पढाने लिखाने की इच्छा जागरूक हो और शायद मुस्लिमो में भी बड़ा परिवर्तन देखने को मिले
जय हिंद

govindsinghkhatri
Автор

I m proud of him
He is from my city YAVATMAL

sight-ixdj
Автор

This Candidate proved uncertainty doesn't stop talent👍👍👍
One of best Hindi Interview 🙏

iramrahul
Автор

सबसे कठिन इंटरव्यू यही था
लेकिन कठिन तो सब कुछ हैं
बहुत खूब और समझदारी से जवाब दिए

mahisharma
Автор

कोई इतना ज्ञानी कैसे हो सकता है

शत शत शुभकामनाएं ❤️

hothunk
Автор

17:41 Ma'am BT cottont toh aap keh chuke the.

This was really good presence of mind from him.

aj
Автор

तु हाथ के लकीरों पर
मत जा ऐ गालिब
जिसके हाथ नहीं होते
उसके भी नसीब होते हैं ।।।

gulshanrana
Автор

इसने कूट कूट कर अपनी मुश्किलें को मारा है.
अब मुश्किलें ही इन्हें खुदा माना है.🙏🏼

pritamgupta
Автор

बहोत ही अच्छा इंटरव्यू देखने को मिला बंदे मे आत्मविश्वास कूट कूट के भरा है।

hasnainansari
Автор

मुझे लगता है यह मॉक इंटरव्यू सिर्फ यूपीएससी भर्ती देखते हैं आम जनता देखती हो तो लाइक करें

ManeeshPasiMKRawat
Автор

Abtak ka sbse best interview hai yeh.. Bht jada knowledge hai bhai ko... Jai maharashtra🚩 bhau 😜

riteshpatil
Автор

Mza aa tak ks dhasu interview.315 rank kam hai

priyankayadav-mtci
Автор

बहुत ही बेबाक तरीके से साक्षात्कार दिया इन्होंने। बहुत ही सफाई है बात करने में। जानकारी भी इनमें बहुत खूब है।

deepaksingerr
Автор

🙄 डर मुझे भी लगता था फासला देखकर" पर मैं बड़ता गया रास्ता देखकर!! खुद ब खुद मेरे नज़दीक आती गई मेरी मंजिल मेरा हौसला देखकर....🙏🙏 सलाम सर जी आप को 🙏🙏🙏🙏🙏

lavleshkumar
Автор

He got 204 marks in upsc interview. Good analysis by Drishti

AbhiYadav
Автор

Maja aa gaya interview sun ke.
Ability of 1st rank with hindi medium in history.

TylerTyger